Worksheet formatting

IT Computer Education
0

Worksheet Formatting

Introduction - एक cell के अंदर आप कई तरह के डाटा जैसे Text, Number, Formula आदि enter कर सकते है।

  1. Text - Text डाटा से आशय हिन्दी और अंग्रेजी के अक्षरों से होता है।
  2. Number - संख्या के अंतर्गत 0-9 तक के अंक और कुछ विशेष गणितीय अक्षर आते है, जैसे $, %, +, - आदि।
  3. formula - गणना के स्वतः क्रियान्वयन के लिए हम फॉर्मूला को cell मे लिखते है। हम किसी भी cell मे फॉर्मूला लिखने की शुरुआत (=) बराबर के चिन्ह से करते है। उपयुक्त फॉर्मूला का चुनाव हम formulas menu मे जाकर भी कर सकते है या स्वयं भी लिख सकते है। उदा०- आज का दिनांक cell मे स्वतः enter कराने के लिए यह लिखे- =Today() ।
Formula को enter करना
Excel के किसी cell मे Formula टाइप करने के लिए पहले उस सेल को select करें। फिर बराबर (=) का चिन्ह टाइप करे और फॉर्मूला टाइप करे। उसके बाद एंटर दबाये। किसी cell को select करने के बाद उसमे टाइप किया गया फॉर्मूला फॉर्मूला बार मे प्रदर्शित होता है।
Cell की विषय वस्तु को एडिट करना
एक बार जब आप किसी cell मे किसी प्रकार का डाटा टाइप करते है तो उसके पश्चात आप उसे edit भी कर सकते है। Cell की विषय वस्तु को एडिट करने के लिए निम्न steps का अनुसरण करे-
  1. उस सेल का चयन करे जिसे एडिट करना है।
  2. 'F2' key दबाएँ अथवा सेल के अंदर 2 बार क्लिक करें।
  3. आवश्यकतानुसार बदलाव करे, तथा enter बटन दबाये।
Cell की Range
MS excel मे एक से अधिक सेल के चुनाव को range कहते है एवं चयनित cells के समूह को ब्लॉक कहा जाता है। कोई भी कार्य जिसमे एक से अधिक सेलों का उपयोग होता है, उसे ब्लॉक बनाकर ही किया जाता है।
किसी Range को select करना
किसी range को चुनने के लिए निम्न steps का अनुसरण करे-
  1. Mouse pointer को range के पहले सेल पर स्थित करें।
  2. Mouse पर क्लिक करें तथा drag करके उसे उस range के अंतिम सेल तक ले जाएँ।
  3. सम्पूर्ण कॉलम या row को चुनने के लिए column heading या row heading पर माऊस पोइंटर को ले जाकर क्लिक करें।
Cell की विषय-वस्तु को align करना
Microsoft excel मे cell डिफ़ाल्ट रूप से "text" left aligned और "Number" Right aligned होते है। परंतु किसी cell की विषय-वस्तु को निम्नलिखित alignment का प्रयोग करके align कर सकते है-
  1. Align left - इस alignment का प्रयोग Number और text को left align करने के लिए किया जाता है।
  2. Align right - इस alignment का प्रयोग text या number को right align करने के लिए किया जाता है।
  3. Align center - इस alignment का प्रयोग text और number को center align करने के लिए किया जाता है।
Worksheet मे Cell pointer का movement
Worksheet मे cell pointer को keyboard से आसानी से move किया जा सकता है। Pointer के movement मे keyboard के 8 keys - Home, End, Page up, Page down, Arrow keys कार्य करते है। Pointer के movement की गति को Ctrl और shift keys के साथ उपरोक्त keys के प्रयोग से तेज हो जाती है।
  1. Arrow keys - Cell pointer को एक cell ऊपर, नीचे, बाएँ और दायें मुव करता है।
  2. Home - Row के पहले सेल मे मुव करता है।
  3. CTRL+Home - worksheet के शुरुआत मे ले जाता है।
  4. CTRL+End - worksheet के अंत मे ले जाता है।
  5. Page up - Cell pointer को एक screen ऊपर move करता है।
  6. Page Down - Cell pointer को एक screen नीचे move करता है।
  7. Alt+Page up - एक screen बायीं ओर move करता है।
  8. Alt+Page down - एक स्क्रीन दायीं ओर move करता है।
  9. Ctrl+Page up - Workbook मे अगली शीट पर ले जाता है।
  10. Ctrl+Page down - Worksheet मे पिछली शीट पर ले जाता है।
Cell को format करना
Cell को format करने के विभिन्न तरीके MS excel मे उपलब्ध है। जैसे- General, Number, Currency, Date, Text आदि।
Cell के format निम्नलिखित है-
  1. Number format -  इसका प्रयोग Numeric data की formatting के लिए किया जाता है। जैसे संख्या मे कितनी decimal digits होनी चाहिए और संख्या पद्धति भारतीय होगी या अंतर्राष्ट्रीय। 
  2. Currency format - इसका प्रयोग किसी सेल मे enter किए गए नंबर को currency मे बदलने के लिए किया जाता है।
  3. Date format - इसका प्रयोग किसी cell मे enter किए गए नंबर को date मे बदलने के लिए किया जाता है।
  4. Time format - इसका प्रयोग किसी सेल मे enter किए गए नंबर को time मे बदलने के लिए किया जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)