Standard toolbar

IT Computer Education
0

Standard Toolbar

Standard toolbar मे processing के लिए उपयोग होने वाले commands से संबंधित icon होते है।

Standard toolbar के सभी tools निम्नलिखित है-

  1. New - नयी फ़ाइल बनाता है।
  2. Open - पहले से system से सेव की गयी file को open करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  3. Save - बनाई गयी फ़ाइल को सेव करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  4. E-mail - इस विकल्प के प्रयोग से बनाए गए worksheet को E-mail संदेश के बॉडी के रूप मे प्रेषित करता है। 
  5. Print - बनाए गए worksheet को प्रिंट करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  6. Print preview - File का प्रिंट प्रीव्यू प्रदर्शित करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  7. Spelling - Type किए गए शब्दों की वर्तनी को जाँचने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  8. Cut - Select किए गए Text, Graphics आदि को cut करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  9. Copy - Select किए गए Text, Graphics आदि को copy करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  10. Paste - Cut और Copy किए गए Text और Graphics को paste करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है ।
  11. Format painter - Text style को कॉपी कर किसी अन्य text पर paste करता है।
  12. Undo - पिछले कार्य को निरस्त करता है।
  13. Redo - पिछले कार्य को पुनः दोहराता है।
  14. Insert a hyperlink - Hyperlink को document मे जोड़ता है।
  15. Auto sum - Sum function की सहायता से cell मे उपस्थित अंको को जोड़ देता है।
  16. Sort ascending - Select किए गए अंको को बढ़ते क्रम और शब्दों को (A-Z) के क्रम मे व्यवस्थित करता है।
  17. Sort Descending - Select किए गए अंकों को घटते क्रम और शब्दों को (Z-A) के क्रम मे व्यवस्थित करता है।
  18. Chart Wizard - Chart wizard को प्रारम्भ करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। इसमे worksheet पर chart बनाने और और chart मे edit करने के विकल्प आते है।
  19. Zoom - Active worksheet को बड़ा और छोटा करके देखने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है इससे worksheet को 10-400% तक बड़ा किया जा सकता है।
  20. Microsoft excel help - Office assistant को प्रदर्शित करता है, जो Help topics & Tips प्रदान करता है। इससे कार्य करने मे सहायता मिलती है।
  21. Pivot table and Pivot chart wizard - Pivot table तथा Pivot chart wizard को शुरू करता है। इसकी सहायता से Pivot table और Pivot chart को बनाया और modify किया जा सकता है।
  22. Insert comment - select किए गए cell के लिए comment प्रविष्ट करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)