Home

IT Computer Education
0

 Home menu is MS Word

Home Menu

  1. Clipboard -
    Clipboard
    1. Cut - इसके माध्यम से किसी भी Text, Picture या Shape को cut करके clipboard मे रखा जा सकता है जिसको Paste करके MS word मे insert किया जा सकता है cut किया हुआ shape, picture या text सलेक्ट रहना चाहिए और यह cut करने पर वहाँ से हट कर Clipboard मे चला जाता है।
    2. Copy - किसी भी text, shape या picture को copy करने से पहले सलेक्ट रहना चाहिए जिसे copy करने पर clipboard मे चला जाता है और यह page पर भी मौजूद रहता है और आपके clipboard मे भी आ जाता है जिसे paste के दौरान page पर लाया जाता है।
    3. Paste - उपरोक्त cut या copy किए गए text, picture या शेप paste करने के लिए प्रयोग किया जाता है paste के अंदर paste special भी मौजूद है जो किसी अन्य सॉफ्टवेयर से copy किया हुआ कोई भी ऑब्जेक्ट टेक्स्ट या शेप मे paste किया जाता है paste as Hyperlink ऑब्जेक्ट को Hyperlink की तरह paste करने के लिए प्रयोग किया जाता है।
    4. Format Painter - Format Painter के माध्यम से सिर्फ text की formatting को copy करने के लिए प्रयोग किया जाता है जिससे काम करने की स्पीड बढ़ जाती है इसमे यदि आपको बार-बार किसी text को एक ही जैसा style करने के लिए बार-बार Font, Font style, Font size, Font color को बदलना पड़ता है। जिस format को text पर अप्लाई करना चाहते है उसे सलेक्ट करके Format painter पर क्लिक करना है Format painter पर क्लिक करने से cursor एक brush की तरह बन जाता है और text को सलेक्ट करने से वह सलेक्ट किए गए text की तरह format हो जाता है।
  2. Font -Font डायलॉग बॉक्स के अंतर्गत font बदलने Font style जैसे bold, italic, underline करने Font का size बढ़ाने-घटाने, Font color बदलने का ऑप्शन दिया जाता है। 
    Font
    1. Font - इसकी मदद से सलेक्ट किया हुआ text या paragraph या स्टाइल बदलने के लिए प्रयोग करते है। 
    2. Font size - इसका प्रयोग text की size को छोटा और बड़ा करने के लिए प्रयोग करते है अगर किसी सिंगल पैराग्राफ या वर्ड को छोटा या बड़ा करने के लिए प्रयोग करने चाहते है तो पहले उसे सलेक्ट करके उसके Font size को बदल सकते है।
    3. Clear Formatting - इस विकल्प के मदद से लगाए गए सभी फोर्मेटिंग जैसे- Bold, Italic, Underline, Text color आदि सभी को एक क्लिक से हटा सकते है। यह text को delete नहीं करता बल्कि text के formatting को reset करके MS word के default style मे ला देता है। 
    4. Bold (Ctrl + B) - सलेक्ट किए गए टेक्स्ट को Bold करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    5. Italic (Ctrl + I) - सलेक्ट किए गए टेक्स्ट को Italic करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    6. Underline (Ctrl + U) - सलेक्ट किए गए टेक्स्ट को underline करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    7. Strikethrough - सलेक्ट किए गए टेक्स्ट पर बीच से कटे होने का effect लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    8. Subscript - शब्दों को विज्ञान के formulas के अनुसार लिखने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    9. Superscript - शब्दों को गणित के अनुसार लिखने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    10. Change case - इसकी मदद से सलेक्ट किए गए text को Sentence case, lower case, UPPERCASE, Capitalize Each Letter, tOGGLE cASE मे करने के लिए प्रयोग करते है।
    11. Text highlight color - सलेक्ट किए गए शब्द को किसी रंग से highlight करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    12. Font color - इस विकल्प के प्रयोग से सलेक्ट किए गए text को colorful बना सकते है।
  3. Paragraph - Paragraph डायलॉग बॉक्स के अंदर Bullets & Numbering, Indentation, Sort, Alignment, Line spacing, Shading, Borders  आदि विकल्प होते है। 
    Paragraph
    1. Bullets & Numbering - लिस्ट बनाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग करते है।
    2. Decrease Indent / Increase Indent - इस विकल्प के मदद से पैराग्राफ को सलेक्ट करके First line indent, Hanging Indent, Left Indent और Right Indent को manage किया जाता है।
    3. Sort - Paragraph को Number और Alphabet की दृष्टि से व्यवस्थित करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    4. Show / Hide - इस विकल्प के प्रयोग से Space, Tab और Enter को show और Hide करने के लिए किया जाता है।
    5. Left Alignment (Ctrl + L) - Paragraph को left aligned करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    6. Center Alignment (Ctrl + E) - Paragraph को center aligned करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    7. Right Alignment (Ctrl + R) - Paragraph को right aligned करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    8. Justify Alignment (Ctrl + J) - Paragraph को Left और Right margin के अनुसार बराबर करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    9. Line and Paragraph spacing - Line spacing एक पैराग्राफ में पंक्ति के बीच की जगह है। MS word मे हमें Single line spacing, Double line space या किसी भी अन्य Line spacing space को बढ़ाने की अनुमति देता है। हम पठनीयता मे सुधार करने के लिए Line / Paragraph के अंतर को बढ़ा सकते है या page पर अधिक text को adjust करने के लिए Space को कम भी कर सकते है। 
    10. Shading - Margin के अनुसार पैराग्राफ पर थीम कलर लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
    11. Borders - पैराग्राफ मे border लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।
  4. Styles - इस विकल्प के प्रयोग से Normal, No spacing, Heading 1, Heading 2, Title जैसे स्टाइल लगा सकते है। 
    Styles

  5. Editing - 

    1. Find (Ctrl + F) - Document के उपस्थित शब्द या शब्द समूहों को ढूँढने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
    2. Go To (Ctrl + G) - Document मे किसी Line, Page, Section, Bookmark, Endnote, Footnote पर जा सकते है। 
    3. Select - Document मे उपस्थित text और objects को सलेक्ट करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)