MS Word

IT Computer Education
0

 Microsoft office Word

माइक्रोसॉफ़्ट वर्ड MS office का ही एक सॉफ्टवेयर है, यह सॉफ्टवेयर विश्व मे सबसे अधिक प्रयोग किया जाने वाला सॉफ्टवेयर है। Microsoft word का प्रयोग Letter writing, Resume, Chart, Mail merge आदि कार्यों के लिए किया जाता है। इसे वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर भी कहा जाता है। इसे शब्द लिखने, वाक्य बनाने, पैराग्राफ बनाने तथा पृष्ठ बनाने के लिए भी किया जाता है। इस सॉफ्टवेयर के प्रयोग से हम document बना सकते है, Editing कर सकते है और उसे प्रिंट कर सकते है। MS word द्वारा बनाए गए document का extension ".doc" या ".docx" होता है।

MS word window के मुख्य तत्व

1. Title bar - Window के सबसे ऊपर वाली पट्टी को Title bar कहा जाता है, इस पट्टी मे फ़ाइल का नाम और सॉफ्टवेयर का नाम होता है। Title bar मे दायीं ओर तीन बटन "Minimize, Restore down/Maximize, Close" होते है।

2. Menubar - मेनूबार मे कुल 8 मेनू होते है। File, Home, Insert, Page layout, References, Mailings, Review, View. प्रत्येक मेनू का अपना-अपना अलग-अलग कार्य होता है। मेनू को उनके कार्य के अनुसार नाम दिया गया है। जैसे - Insert menu की सहायता से हम document मे Image, Clipart, Shapes, Table, Smartart, Chart आदि ला सकते है और उनका प्रयोग कर सकते है।

3. Ribbon - इसमे मेनुबार मे उपस्थित सभी Tabs के विकल्प खुलते है।

4. Group - Ribbon मे खुलने वाले सभी विकल्प अपने कार्य क्षेत्र के अनुसार ग्रुप मे वर्गीकृत होते है।

5. Ruler - यह MS Word window मे document के ठीक ऊपर स्थित होता है। इसका प्रयोग margin, column और paper set करने के लिए किया जाता है। MS Word मे दो प्रकार के ruler का प्रयोग किया जाता है - Horizontal Ruler, Vertical Ruler.

6. Scroll Bar - MS word मे दो प्रकार के scroll bar होते है। Vertical Scroll bar और Horizontal scroll bar. इसके प्रयोग से document को ऊपर-नीचे और बाएँ-दायें खिसकाया जा सकता है।

7. Status Bar - Status bar MS Word window मे सबसे नीचे होता है। इसमे Page Number, Word count, Spelling and Grammar, View button, Zoom control option होते है।

8. Taskbar - window मे सबसे निचली पट्टी को taskbar कहा जाता है। इस taskbar मे Start button, Date & Time, Volume control button आदि विकल्प होते है।

MS Word की विशेषताएँ

S.NoFeaturesS.NoFeatures
1Page Formatting2Table Creation
3Bullets and Numbering4Auto Text
5Text Editing6Header and Footer
7Spelling and Grammar8Auto Correct
9Use of Thesaurus10Find and Replace
11Page Numbering12Styles and Formatting
13Mail Merge

Document को सेव करना

जब तक किसी document को किसी डिस्क मे सुरक्षित नहीं किया जाता तब तक वह केवल मुख्य मेमोरी मे स्टोर रहता है और यदि किसी कारण से बिजली चली जाती है या कम्प्युटर मे कोई खराबी आ जाती है तो वह document नष्ट हो जाता है अर्थात उस फ़ाइल को दुबारा प्राप्त नहीं कर सकते इसलिए प्रत्येक document को save करना आवश्यक है। Document को सेव करने के बाद हम कभी भी उस document को open करके पढ़ सकते है।

यदि किसी document को पहली बार तैयार किया जाता है, तो उस फ़ाइल को कोई नाम देना पड़ता है। प्रारम्भ मे MS Word डॉकयुमेंट को Document 1, 2, 3 ...... इत्यादि नाम दिया जाता है। हम इन्हें बदलकर कोई भी नाम दे सकते है। document को सेव करने के लिए फ़ाइल मेनू मे स्थित विकल्प "Save As" पर क्लिक करने पर "Save As" Dialog box खुल जाता है। Dialog box मे फ़ाइल का नाम फ़ाइल बॉक्स तथा उसके फोंल्डर का नाम save in box मे दिया जाता है। सामान्यतः हम My Document फोंल्डर मे अपने files को सेव करते है। Save as type listbox मे file type दिया जाता है। यह सामान्यतः "Word Document" होता है। जिससे फ़ाइल के नाम मे ".Docx" एक्स्टेंसन जोड़ दिया जाता है। पहली बार किसी फ़ाइल को सेव करने के लिए ये सूचना देना अनिवार्य होता है। जानकारी भरने के बाद सेव बटन पर क्लिक करने पर फ़ाइल सेव हो जाती है।

Page formatting और Page setup

MS word मे प्रिंट निकालने से पहले अपने Document का page setup करना अति आवश्यक होता है। Page setup के माध्यम से Page size और Margin सेट किया जाता है।

Print preview in MS word

MS word मे Print preview नाम की एक सुविधा के माध्यम से किसी document को प्रिंट करने से पहले स्क्रीन पर देखा जा सकता है, कि वह document प्रिंट होने के बाद कैसा दिखेगा। Document को प्रिंट करने से पहले देख लेना आवश्यक होता है ताकि document मे कोई त्रुटि हो तो उसे सुधार सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)