Layer Menu

Discription of Layer Menu

1. Layer :- इसका प्रयोग  तरह तरह के effects देने के लिए किया जाता है। इस option से layer page पारदर्शी (Transparent) मिलता है। जिसमे हम अपनी इच्छा के अनुसार effects set कर सकते है। Layer पर कार्य करने के बाद उसे अपनी इच्छानुसार image मे किसी भी स्थान पर लगा सकते है। 
2. Duplicate Layer :- इस विकल्प से किसी भी Layer की duplicate copy बना सकते है। 
3. Delete :- Layer को delete करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
4. Layer Properties :- इस विकल्प से हम Layer का color mode भी change कर सकते है। 
5. Layer Style :- इसमें 19 विकल्प होते है-
5.1. Blending Option :- इस विकल्प के प्रयोग से Selected image जो कि Lock न हो, उसे select करने के बाद blending option मे जाकर picture को transparent करते हुए background image के साथ blend कर सकते है। 
5.2. Drop Shadow :- इस विकल्प से Select किए गए layer पर परछाई का effect लगा सकते इससे shadow का color भी change कर सकते है, Shadow का angle भी change कर सकते है। 
5.3. Inner Shadow :- इसकी मदद से हम image पर अंदर की तरफ परछाई लगा सकते है। Drop Shadow मे परछाई बाहर की तरफ होता है। इसका प्रयोग crop किए गए image पर परछाई लगाने के लिए किए जाता है। ताकि picture का corner मोड सके । 
5.4. Outer Glow :- Image के चारों तरफ outer glow लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है, इससे image पर color और gradient लगा सकते है। 
5.5. Inner Glow :- image के अंदर glow लगाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इससे image पर color और gradient लगा सकते है। 
5.6. Bevel and Emboss :- इसकी मदद से हम image पर 3D effects लगा सकते है। 
5.7. Satin :- इस विकल्प से select किए गए layer के बीच मे effects लगा सकते है। 
5.8. Color Overlay :- इस विकल्प के प्रयोग से select किए गए layer पर color के अनुसार effect लगा सकते है। 
5.9. Gradient Overlay :- इस विकल्प का प्रयोग color overlay की तरह किया जाता है। इससे select किए गए layer पर multicolor effect लगा सकते है। 
5.10. Pattern Overlay :- इस विकल्प का प्रयोग image पर pattern के अनुसार effect लगाने के लिए किया जाता है। 
5.11. Stroke :- इस विकल्प से हम layer पर outline लगा सकते है। 
5.12. Copy layer style :- जब किसी image पर अलग - अलग effects लगा दिये जाते है। जैसे - Drop shadow, Inner shadow, Outer glow, Inner glow, color overlay, gradient overlay, stroke, bevel and emboss आदि। इन effects को लगाने के बाद दूसरे images पर लगाने के लिए इन्ही effects को copy कर लिया जाता है। 
5.13. Paste layer style :- copy किया गया layer style को paste करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
5.14. Paste layer style to linked :- जब कई layer एक layer से linked होते है, तो उनपर copy किए गए layer style को paste करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
5.15. Clear style :- लगाए गए सभी layer styles को हटाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
5.16. Global light :- Layer पर apply किए गए style का angle बदलने लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
5.17. Create Layer :- effects लगाने के बाद create layer पर क्लिक करने से apply किए गए styles का एक layer बन जाता है। 
5.18. Hide all effects :- इस विकल्प का प्रयोग apply किए गए layer styles को hide करने के लिए किया जाता है। 
5.19. Scale effects :- लगाए  गए effects को scale के माध्यम से बढ़ाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। इस विकल्प के माध्यम से हम effects को 1-1000% तक बढ़ा सकते है। 
6. New fill layer :- Layer insert करने के दौरान solid color, Gradient या pattern लाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। 
7. New adjustment layer :- New layer को insert करने के दौरान layer adjustment करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
8. Change layer content :- New adjustment layer की मदद से लगाए गए effects मे बदलाव 
करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
9. Layer content option :- Layer content option की मदद से effects को बढ़ाया और घटाया जा सकता है। 
10. Type :- Text से संबंधित विकल्पों को देखने और text पर effects लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
11. Resterize :- इस विकल्प का प्रयोग लिखे गए text या paragraph को resize करने के लिए किया जाता है। 
12. New layer based slice :- Layer के अनुसार slice लगाने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। जो Layer सलेक्ट किया गया होता है, उसी के size का slice इन्सर्ट हो जाता है।
13. Add layer mask :- Layer mask लगाने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। इसमे Reveal all करने पर mask का रंग White हो जाता है, और hide all करने पर mask का रंग Black हो जाता है। Layer mask लगाने के बाद add layer mask की जगह remove layer mask का विकल्प दिखने लगता है। 
14. Enable/Disable Layer mask :- इस  विकल्प का प्रयोग लगाए गए layer mask को enable और disable करने के लिए किया जाता है। 
15. Add vector mask :- इस विकल्प layer mask की तरह कार्य करता है, बस hide all करने के बाद vector mask का रंग grey हो जाता है। 
16. Enable/Disable vector mask :- इस विकल्प का प्रयोग vector mask enable और disable करने के लिए किया जाता है। 
17. Group with previous/ Ungroup :- Layers को ग्रुप करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
18. Arrange :- इस विकल्प का प्रयोग layer को arrange करने के लिए किया जाता है। इसमे bring to front, bring to forward, send to backward और send to back आदि option होते है। 
19. Align linked / Distributed linked :- दो या दो से अधिक linked layers को align करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। इससे picture को up, down, left, right कर सकते है। 
20. Lock all linked layers :- link किए गए layers को lock करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
21. Merge layer :- link किए गए picture को merge करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
22. Merge visible :- इसका प्रयोग visible layers को merge करने के लिए किया जाता है । इसमे जो layer hide रहते है वे merge नहीं होते है। 
23. Flatten merge :- यह विकल्प merge visible की तरह कार्य करता है, layer को merge करने पर Hidden layers को delete कर देता है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)