Image Menu

 

Discription of Image Menu
1. Mode :- इस विकल्प से आप अपने अनुसार mode सेट कर सकते है। जैसे - Grayscale, RGB, CMYK, और color mode भी 8 bit और 16 bit सेट कर सकते है। 
2. Adjustment :- इसमे 18 विकल्प होते है-
2.1- Level :- इस विकल्प का प्रयोग Image का color level सेट करने के लिए किया जाता है।
2.2- Auto Level :- इस विकल्प से फॉटोशॉप अपने आप color level सेट कर लेता है। 
2.3- Auto Contrast :- इस विकल्प से फॉटोशॉप अपने आप photo का contrast सेट कर लेता है। 
2.4- Auto color :- इस विकल्प से फॉटोशॉप अपने आप photo का color सेट कर लेता है। 
2.5- Curve :- इस विकल्प का प्रयोग photo का brightness और contrast सेट करने के लिए किया जाता है। 
2.6- Color Balance :- इस विकल्प का प्रयोग CMYK और RGB color mode से फोटो के color को light और dark करने के लिए किया जाता है । 
2.7- Brightness / Contrast :- इस विकल्प का प्रयोग फोटो मे brightness और contrast को adjust करने के लिए किया जाता है। 
2.8- Hue / Saturation :- इस विकल्प का प्रयोग किसी हल्के रंग वाले image मे रंग घोलकर फोटो के रंग को dark बनाने के लिए किया जाता है। 
2.9- Desaturate :- इस विकल्प का प्रयोग colorful image को Monochrome बनाने के लिए किया जाता है। 
2.10- Replace color :- इस विकल्प से हम image के color को light और dark बना सकते है। इसमे Hue, Saturation, Lightness का विकल्प भी होता है। 
2.11- Selective Color :- इस विकल्प से हम image के color को dark कर सकते है।
2.12- Channel Mixer :- इस विकल्प मे RGB रंग मिलते है। इसके प्रयोग से image के रंग को different बना सकते है। इसमे Monochrome विकल्प उपस्थित होता है। इससे image को Black and White बना सकते है। 
2.13- Gradient Map :- इस विकल्प के प्रयोग से image पर gradient के अनुसार रंग भर सकते है। और gradient preset को reset भी कर सकते है। 
2.14- Invert :- Revert करने के बाद फोटो को invert करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
2.15- Equalize :- इस विकल्प के प्रयोग से हम फोटो के दाग धब्बों को स्पष्ट रूप से देख सकते है। 
2.16- Threshold :- इस विकल्प के प्रयोग से colorful image को Black and White बनाया जाता है। 
2.17- Posterize :- इस विकल्प के प्रयोग से हम image को poster print की तरह सेट कर सकते है। 
2.18- Variations :- इस विकल्प का प्रयोग करने पर dialog box कई column से photos दिखाई देती है। जिन पर भिन्न-भिन्न effects होते है। इसमे Lighter और Darker का option होता है। जिसके प्रयोग से हम image को adjust कर सकते है। 
3. Duplicate :- इस विकल्प के प्रयोग से हम image का duplicate copy बनाकर image के main copy को editing से बचा सकते है। 
4. Apply Image :- इस विकल्प से हम image पर layer, Channel और Blending से संबंधित options का प्रयोग कर सकते है। 
5. Calculation :- इस विकल्प से भी हम image पर layer, Channel, Blending से संबंधित options का प्रयोग कर सकते है। 
6. Image Size :- इस विकल्प से हम image का pixel size और document size को बढ़ा और घटा सकते है। इस विकल्प से हम image के resolution को अपने अनुसार set कर सकते है। 
7. Canvas Size :- इस विकल्प से हम canvas का size देख सकते है और canvas का size बढ़ा और घटा सकते है। 
8. Rotate Canvas :- इस विकल्प के प्रयोग से canvas को transform कर सकते है। 
9. Reveal All :- इस विकल्प के प्रयोग से canvas को image के अनुसार एडजस्ट किया जा सकता है। 
10. Histogram :- इस विकल्प का प्रयोग image के रंगो को select करने के लिए किया जाता है। Image की color quantity को graph मे प्रदर्शित किया जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)