Input Device Part-3

IT Computer Education
0

 Joystick:- यह एक pointing device है। जो trackball की तरह ही कार्य करता है। ball के साथ एक छड़ी लगा दी जाती है। ताकि बॉल को आसानी से घुमाया जा सके। छड़ी के ऊपर एक क्लिक बटन होता है। जिसके द्वारा किसी icon या text आदि का चयन किया जाता है। इसका उपयोग Video Game, Simulator Training, Robot Control आदि मे किया जाता है। यह विडियो गेम खेलना आसान और मजेदार बनाता है।

Joystick
LightPen :- यह पेन के आकार का pointing device है। जिसका प्रयोग इनपुट डिवाइस की तरह किया जाता है। इसका प्रयोग स्क्रीन पर लिखने, चित्र बनाने, या barcode को पढ़ने मे किया जाता है। Lightpen मे Photo Shell का प्रयोग किया जाता है। 

Lightpen
Scanner :- यह एक इनपुट डिवाइस है। जिसका प्रयोग कर Text, Image या Diagram को डिजिटल इमेज मे परिवर्तित कर मेमोरी मे सुरक्षित रखा जा सकता है। Digital Image पर कम्प्युटर द्वारा प्रोसेसिंग भी किया जा सकता है। स्कैनर कागज पर बने document पर light beam डालता है तथा परवर्तित प्रकाश की तीव्रता के आधार पर document को digital data मे बदलता है। scan किए गए document को bitmap image के रूप मे मेमोरी मे store किया जाता है। इसका प्रयोग documents को electronic रूप मे लंबे समय तक सुरक्षित रखने मे किया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर इस document को edit और print भी किया जा सकता है।

Scanner के प्रकार :-

        1. Flat bed Scanner

        2. Hand Held Scanner

Scanner
Barcode Reader :- Barcode विभिन्न चौड़ाई की Vertical काली पट्टियाँ होती है। उनकी चौड़ाई और दो पट्टियों के बीच दूरी के हिसाब से उनमें सूचनाएँ निहित रहती है। इन सूचनाओ को barcode reader की सहायता से कम्प्युटर मे डालकर उत्पाद वस्तु के प्रकार आदि का पता लगाया जा सकता है। 

barcode का आविष्कार 1940 मे जोसेफ वूडलैंड तथा बर्नाड सिल्वर ने मिलकर किया था। 

भारत मे 1998 मे National Information Industrial Work Force ने सभी उत्पादों पर barcode का प्रयोग जरूरी कर दिया है। 

Barcode reader लेजर बीम का प्रयोग करता है तथा परावर्तित किरणों के द्वारा डाटा को कम्प्युटर मे डालता है। आजकल barcode का प्रयोग bank व post office मे भी किया जा रहा है।

Barcode Reader
MICR :- इसका प्रयोग विशेष स्याही (Iron Oxide) से विशेष तरीके से लिखे अक्षरो को कम्प्युटर के जरिये पढ़ने के लिए अक्षरो को कम्प्युटर के जरिये पढ़ने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग बैंकों द्वारा cheque/draft मे किया जा रहा है। इससे कम समय और बड़ी मात्रा मे cheque/draft का भुगतान करने और नकल रोकने मे मदद मिलेगी। MICR code मे 0-9 तक संख्याओं और चार चिन्हों (कुल 14 कैरक्टर) का प्रयोग किया जाता है।
Magnetic Ink Character Recognition

OMR:- OMR एक इनपुट डिवाइस है। जो विशेष प्रकार के संकेतो/चिन्हो को पढ़कर उसे कम्प्युटर द्वारा उपयोग के योग्य बनाता है। आजकल वस्तुनिष्ठ उत्तरपुस्तिकाओं को जाँचने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। 

OMR
OCR :- Scanner द्वारा स्कैन किया गया document, bitmap image के रूप मे होता है। इसे हम चित्र के रूप मे edit कर सकते है, पर text के रूप मे नहीं। OCR स्कैन किए गए text document की पहचान कर उसे word processing text मे बदलता है। ताकि उसे कम्प्युटर मे edit किया जा सके। इसके लिए Optical Character Reader तथा OCR सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है।

OCR
Web Camera :- यह एक सामान्य डिजिटल कैमरा की तरह होता है जिसे कम्प्युटर से जोड़कर इनपुट डिवाइस की तरह प्रयोग किया जाता है। इसमे उपस्थित फोटो डायोड प्रकाशीय सूचना को विदद्युत तरंगो मे बदलकर कम्प्युटर को देते है। इसे वेब कैम भी कहते है। webcam का प्रयोग Video Confrencing, Video Chatting, Web Broadcast आदि मे किया जाता है।

Web Camera
TouchScreen :- यह एक आसान इनपुट डिवाइस है। कम्प्युटर स्क्रीन पर उपलब्ध विकल्पों मे से किसी एक को छूकर निर्देश दिये जा सकते है तथा प्रोग्रामो का क्रियान्वयन कराया जा सकता है। touch screen मे अवरक्त किरणे स्क्रीन की सतह पर घूमती रहती है। जब उंगली से प्रदर्शित विकल्पों को छूते है तो किरणों की गति प्रभावित होती है तथा उसकी स्थिति रिकॉर्ड कर ली जाती है। स्थिति के अनुसार कम्प्युटर चिन्हित विकल्प को क्रियान्वित करता है। 

Touch Screen
Microphone :- MicroPhone एक audio input device है जिसके द्वारा किसी आवाज को कम्प्युटर मे इनपुट के रूप मे डाला जाता है, Microphone ध्वनि तरंगो को Analog विद्द्युत तरंगो मे बदलता है। जिसे soundcard द्वारा डिजिटल संकेतों मे बदला जाता है।

Microphone (Mic)

Speech Recognition System :- यह एक इनपुट डिवाइस है। जिसके माध्यम से बोलकर डाटा को कम्प्युटर मे डाला जा सकता है। Speech Recognition System मे मनुष्य द्वारा बोले गए शब्दों को पहचान कर तथा उसे text के रूप मे कम्प्युटर के स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा सकता है। इसका उपयोग मौखिक आदेश देकर कम्प्युटर की गतिविधियों को नियंत्रित करने मे भी किया जा सकता है।

Speech Recognition System
Electronic card reader :- Electronic Card प्लास्टिक का बना एक छोटा कार्ड है। जिसमे एक चिप या चुंबकीय पट्टी लगा होता है। इस चिप या चुंबकीय पट्टी मे डाटा स्टोर किया जाता है। जिसे कम्प्युटर से जुड़े Electronic card reader की सहायते से पढ़ा व प्रोसैस किया जा सकता है। जैसे- ATM
Card Reader

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)