Tools of Photoshop (Part-4)


11. Brush tool (B) :- Brush tool के प्रयोग से image के किसी भी हिस्से मे रंग भर सकते है। 

12. Gradient tool (G) :- इस tool के प्रयोग से image के background मे gradient (Multicolour) भरा जा सकता है। 

13. History brush tool (Y) :- इस tool का प्रयोग कार्य करते समय image के किसी विशेष हिस्से मे किए गए परिवर्तन को हटाने के लिए किया जाता है। 

14. Slice tool (K) :- इस tool का प्रयोग image को टुकड़ों मे बांटने के लिए किया जाता है। 

15. Blur tool (R) :- इस tool का प्रयोग image को धुंधला करने के लिए किया जाता है। 

16. Sponge tool (O) :- इस tool का प्रयोग image के किसी भाग मे color saturation को बढ़ाने और घटाने के लिए किया जाता है। 

17. Healing brush tool (J) :- इस tool का प्रयोग image से दाग - धब्बे हटाने के लिए किया जाता है। इस tool का प्रयोग clone stamp tool की तरह किया जाता है। 

18. Pen tool (P) :- इस tool का प्रयोग फॉटोशॉप मे कोई आकृति बनाने अथवा किसी भी image को काटने के लिए किया जाता है। 

19. Custom Shape tool (U) :- इस tool का प्रयोग image पर विभिन्न प्रकार की आकृति बनाने के लिए किया जाता है। custom shape tool, pen tool के property bar मे भी उपस्थित होता है।

20. Lasso tool (L) :- इस tool का प्रयोग pen tool की तरह image को cut करने के लिए किया जाता है ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)