Tools of Photoshop (Part-3)

 

6. Crop tool (C) :- Crop tool की मदद से किसी भी image के किसी भी हिस्से को select करके crop कर सकते है। Crop करने पर बिना select किया हुआ भाग image से remove हो जाता है। किसी image को crop करने पर उसके resolution पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

7. Zoom tool (Z) :- Zoom tool की मदद से किसी भी image को छोटा या बड़ा कर सकते है। zoom tool की मदद से किसी भी image को उसके साधारण size से 16 गुना छोटा और बड़ा कर सकते है। जब किसी image को बड़ा या छोटा किया जाता है तो image window का title bar उस image के size की सूचना देता रहता है। 

8. Hand tool (H) :- Hand tool की मदद से किसी भी image को image window के अंदर scroll कर के देख सकते है। Hand tool इमेज को zoom करने के बाद कार्य करता है । 

9. Type tool (T) :- Type tool की मदद से हम किसी भी image पर text type कर सकते है। Type tool को select करने पर Property bar मे tool की property आ जाती है। Property bar की मदद से हम text के लिए विभिन्न Font style, Font size, Line spacing, Character spacing आदि को बदल सकते है।  

10. Eyedropper tool (I) :- यदि आपको image window से ही color चुनना है, तो eyedropper tool का प्रयोग कर सकते है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)