Tools of Photoshop (Part-2)

 


2. Move Tool (V) :- Move tool की मदद से हम image के किसी भी selected part को उसी image window या फिर दूसरी image window मे ले जा सकते है। Alt key के साथ move tool का प्रयोग करके selected part की copy कर सकते है।

3. Magic Wand Tool (W) :- Magic wand tool इमेज की color similarity के ऊपर आधारित होकर selection करता है ।
3.1- Tolerance :- इसकी value 0-255 तक होती है। Value जितना कम होगा selection उतना ही कम होगा और value जितना अधिक होगा selection उतना ही अधिक होगा।

4. Clone Stamp Tool (S) :- Clone stamp tool किसी भी image के selected part को उसी image window मे या दूसरी image window में कॉपी करने के लिए प्रयोग किया जाता है। सामान्यतः इस tool का प्रयोग image से दाग - धब्बे हटाने के लिए किया जाता है। 
image के जिस हिस्से को कॉपी करना है वहाँ clone stamp tool को select करके Alt key के साथ क्लिक किया जाता है। फिर जिस image के spots (धब्बों) को साफ करना है उस पर clone stamp tool के साथ simple click करें । 

5. Eraser tool :- Eraser tool की मदद से image के किसी भी हिस्से को background color द्वारा erase कर सकते है। यदि आप किसी Layer पर कार्य कर रहे हैं तो eraser tool पारदर्शिता (Transparency) से उस Layer को erase करता है । 
Note :- Alt Key के साथ eraser tool को select करके mouse को drag करें तो eraser tool उस image की Last saved position को वापस करता हैं । 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)