File Menu

Discription of File Menu

1. New (Ctrl+N) :- इसके माध्यम से फॉटोशॉप मे नया image window बनाया जाता है। 
2. Open (Ctrl+O) :- इसके माध्यम से कम्प्युटर मे उपलब्ध Images और PSD Files को फॉटोशॉप मे open कर सकते है। 
3. Browser (Ctrl+Shift+O) :- इस विकल्प के प्रयोग से हम image window में Jpg, Png, BMP प्रकार के images को photoshop मे insert कर सकते है। 
4. Open As (Alt+Ctrl+O) :- इस विकल्प के माध्यम से सभी प्रकार के images को फॉटोशॉप मे open कर सकते है। 
5. Open recent :- इस विकल्प के माध्यम से हाल ही मे बनाये गए File को open किया जाता है ।
6. Close (Ctrl+W) :- खुले हुए image या Psd File को बंद करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
7. Save (Ctrl+S) :- बनाये गए फ़ाइल को सुरक्षित (Save) करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है । 
8. Save As (Ctrl+Shift+S) :- इस विकल्प का प्रयोग भी फ़ाइल को save करने के लिए किया जाता है। इस विकल्प के माध्यम से पहले से सेव की हुई फ़ाइल को किसी अन्य Format मे और किसी अन्य नाम से save किया जा सकता है। 
9. Save for Web (Alt+Shift+Ctrl+O) :- बनाये गए को HTML (Hyper Text Markup Language) के रूप मे सेव करने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। 
10. Revert :- पहले से बनी हुई फ़ाइल को open करने के बाद कुछ गड़बड़ी हो जाने पर image को Reset करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
11. Place :- इसके माध्यम से किसी AI, EPS, Pdf, Pdf फ़ाइल को फॉटोशॉप मे open कर सकते है। 
12. Import :- इसके माध्यम से किसी image या pdf को scanner से scan करके फॉटोशॉप मे ला सकते है। 
13. Export :- इसका प्रयोग image को zoom view और Illustration के रूप मे export करने के लिए किया जाता है। 
14. Workgroup :- Share करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
15. Automate :- एक ही कार्य को कम्प्युटर से बार बार कराने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। इस विकल्प के लिए Action, Source Folder, और Destination Folder आवश्यक सामग्री है । 
16. File Info :- Photoshop मे open किए गए फ़ाइल का information देखने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
17. Page Setup (Ctrl+Shift+P) :- इस विकल्प के प्रयोग से हम प्रिंट करने से पहले page setup कर सकते है। 
18. Print with Preview (Ctrl+P) :- इस विकल्प से हम image का preview देखते हुए प्रिंट कर सकते है। 
19. Print one copy (Alt+Shift+Ctrl+P) :- Image की सिर्फ एक कॉपी प्रिंट करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
20. Print (Ctrl+P) :- Image को प्रिंट करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 
21. Jump to :- इस विकल्प से हम photoshop से imageready software मे जा सकते है। 
22. Exit (Ctrl+Q) :- Photoshop को close करने के लिए इस विकल्प का प्रयोग किया जाता है। 

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)